यमुनानगर के खंड छछरौली के गांव गनौली में तंत्र-मंत्र करते हुए दो व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने पकड़ा है। उक्त व्यक्ति गांव के श्मशानघाट में तांत्रिक क्रियाएं कर रहे थे। जैसे ग्रामीणों को इनके बारे में भनक लगी तो लोग श्मशानघाट पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों की जमकर धुनाई कर डाली। दोनों व्यक्ति ग्रामीणों के सामने हाथ जोड़कर बार-बार माफ कर छोड़ने की गुहार लग रहे थे, लेकिन तांत्रिक क्रियाओं से ग्रामीणों में काफी रोष था। इस पर लोगों ने दोनों व्यक्तियों को दौड़ा-डौड़ा कर पीटा।