फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत के विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो, लोगों ने किया रोड जाम

हरियाणा के सोनीपत में विशाल नगर में एक माह से सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों ने सोमवार सुबह तार बांधकर सूरी पेट्रोल पंप वाली गली को जाम कर दिया। गली से निकलने वाले राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर शहर थाना प्रभारी महेश कुमार टीम के साथ पहुंचे और लोगों को समझाकर आधे घंटे में जाम खुलवाया।विशाल नगर गली नंबर 8 में एक माह से सीवर ओवरफ्लो है। लोगों का आरोप था कि नगर निगम के अधिकारियों को सीवर समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन सीवरों की सफाई न होने के कारण दूषित पानी गली में बह रहा है। इसके चलते लोगोंं का घरों से बाहर निकलना दूभर हो गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें