हरियाणा, झारखंड़, राजस्थान, बिहार और उत्तर-प्रदेश के 100 से अधिक युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झासा देकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना को चरखी दादरी पुलिस ने पटना (बिहार) से गिरफ्तार किया है। आरोपी सुनील पटना के नेहरू नगर का रहने वाला है और उसने गिरफ्तारी के दौरान चरखी दादरी पुलिस टीम पर हमला भी करवा दिया।