फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दयालु-1 योजना के तहत 5794 लाभार्थियों को जारी की 217.36 करोड़ की सहायता

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीन दयाल उपाध्याय अंत्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-1) के तहत 5794 पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में 217.36 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी की। यह राशि सीधे लाभार्थियों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है।इस नवीनतम किश्त के साथ, योजना की शुरुआत (1 अप्रैल 2023) से अब तक कुल 49,998 लाभार्थी परिवारों को 1881.35 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना गरीब और अंत्योदय परिवारों के लिए संकट के समय संबल का काम कर रही है, जहां परिवार के कमाऊ सदस्य की असामयिक मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता से आर्थिक संकट उत्पन्न हो जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें