झज्जर-रेवाड़ी रोड पर गिजरोद गांव में गैस एजेंसी पर कर्मचारी से हथियारबंद बदमाशों ने 1.30 लाख रुपये लूट की की है। सूचना पाकर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने नाकाबंदी भी की, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढे़। पुलिस ने कर्मचारी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।