फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रेवाड़ी में दिवाली पर आतिशबाजी से छह जगह लगी आग, लाखों का नुकसान

हरियाणा के रेवाड़ी में दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। गुरुवार की रात शहर के आजाद चौक पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान और बीएमजी मॉल के समीप मेटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर समेत छह गांवों में कड़बी और ईंधन में आग लग गई। इससे लाखाें रुपये का सामान जल गया। शहर के आजाद चौक निवासी अनिल सैनी ने आनंद नगर में इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकान की है। रात करीब दस बजे पटाखे की चिंगारी से दुकान में आग लग गई। आग की लपटें देखकर आसपास के घरों के लोग सड़कों पर आ गए। सूचना पर दमकल की पांच गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। बताया जाता है कि दुकान के पीछे कबाड़ का सामान था। पटाखों की चिंगारी से कबाड़ में आग लग गई। आग की लपटें दुकान में चली गईं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें