फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा के गांव चकेरिया में किसानों ने किया विरोध, भाजपा प्रत्याशी का कार्यक्रम रद्द

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र के गांव चकेरिया में शनिवार को भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र देशुजोधा के आगमन की सूचना पाकर किसान हाथों में काले झंडे लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। किसानों के विरोध को देखते भाजपा प्रत्याशी को अपना कार्यक्रम रद्द करना पड़ा। कालांवाली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे राजेंद्र शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के दौरे पर थे। इस दौरान गांव चकेरिया में भी उनका कार्यक्रम प्रस्तावित था। इसका पता चलते ही कई किसान एकजुट हो गए और काली पट्टियां लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें