फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : 43 दिन से बंद बॉर्डर खुले: नागरिकों के डबवाली बंद करने के बाद कार्रवाई, पंजाब-हरियाणा आवागमन शुरू

पंजाब के किसानों को दिल्ली कूच से रोकने के लिए 43 दिन पहले सील किए गए बठिंडा हाईवे और मलोट हाईवे को प्रशासन ने मंगलवार को दोपहर बाद खोल दिया। वहीं व्यापारियों ने अपनी पूर्व घोषणा के अनुसार डबवाली शहर दोपहर दो बजे तक बंद रखा। इस दौरान बाजारों से लेकर गली मोहल्ले तक में दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों की अपील पर शहरवासियों ने एकजुटता दिखाते हुए शहर को पूरी तरह बंद कर दिया और गोल चौक पर व्यापारियों के धरने का समर्थन किया।हालांकि पुलिस प्रशासन की मदद के लिए भी शहर के मौजिज लोग आगे आए और बठिंडा हाईवे खुलवाने में सहयोग दिया। वहीं मलोट व बठिंडा हाईवे खुलने पर व्यापारियों ने खुशी जाहिर की और शहरवासियों की आपसी एकता को जीत का श्रेय दिया। व्यापारियों ने कहा कि 43 दिन बाद डबवाली में हरियाणा और पंजाब का आज दोबारा संगम हुआ है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें