फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में संपर्क क्रांति की चपेट में आकर युवक की मौत, फैक्टरी में करते था काम मृतक

नवीन दलाल Updated Sun, 11 Jan 2026 12:17 PM IST

रेलवे स्टेशन के समीप रविवार सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। रविवार सुबह संपर्क क्रांति ट्रेन के गुजरने के दौरान युवक अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोको पायलट ने मामले की सूचना स्टेशन मास्टर को दी। जिसपर राजकीय रेलवे पुलिस को अवगत कराया गया। जीआरपी थाना पुलिस ने मौके पहुंच कर जांच की तो युवक की जेब से आधार कार्ड और मोबाइल बरामद किया। आधार कार्ड के आधार पर युवक अमित यादव (18) का पता आजमगढ़, उत्तर प्रदेश मिला। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि अमित यादव गन्नौर स्थित एक फैक्टरी में काम करते थे। उनके चचेरे भाई भी गन्नौर में रहते हैं। रेलवे पुलिस ने उन्हें सूचना दे दी है। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी एएसआई अजय कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि रेलवे स्टेशन के पास हिंदू कन्या महाविद्यालय के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया है। युवक संपर्क क्रांति ट्रेन से टकराया था। उसकी जेब से आधार कार्ड और मोबाइल बरामद हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें