फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में गन्ना उत्पादकों ने किसानों को किया प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक

जिला कृषि एवं कल्याण विभाग की ओर से कामी रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में गन्ना प्रौद्योगिकी मिशन के तहत जिलास्तरीय किसान मेला लगाया गया। मुख्यातिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष जसबीर दोदवा व विशिष्ट अतिथि के रूप में चीनी मिल के एमडी अमित कुमार ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभाग के उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने की। मेले में गन्ना उत्पादकों ने 17 स्टॉल लगाकर किसानों को उत्पादों के बारे में जागरूक किया। उप निदेशक डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि मेले का उद्देश्य किसानों को जागरूक करना रहा। उन्होंने बताया कि जिला में तीन साल पहले 33 हजार एकड़ गन्ने की बिजाई की जाती थी। यह धीरे-धीरे घटकर 22 हजार रह गई है। मेले में आए कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को गन्ने की खेती के लाभ, फसल में लगने वाली बीमारियों व होने वाले लाभ के बारे में विस्तृत जानकारी दी। गन्ने की अगेती किस्म की ज्यादा बिजाई की जाती है, इसलिए किसानों को इस किस्म के प्रति जागरूक किया गया, ताकि किसानों व चीनी मिल को इसका फायदा मिल सके। ज्यादातर जिला के ही किसानों ने स्टॉल लगाकर किसानों को प्राकृतिक खेती के प्रति जागरूक किया। प्राकृतिक खेती से किसान अपनी आय बढ़ाने के साथ लोगों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रख सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें