प्रदेश में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी व अभिभावक के साथ लूट को लेकर अभिभावकों ने जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में सेक्टर-14 स्थित जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला पार्षद ने सिर पर किताबें-कॉपियां रखकर प्रशासन व विभाग के मौन रहने पर रोष जताया। साथ ही सरकार, शिक्षा मंत्री, विभाग व प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। इसके बाद जिला पार्षद ने अभिभावकों के साथ मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री के नाम जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।