फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में हर्षोल्लास से मनाई गई संत गुरु रविदास जयंती

सोनीपत के पुरखास रोड लाल दरवाजा स्थित गुरु रविदास मंदिर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता राजीव जैन व श्री गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों ने गुरु रविदास के चित्र पर पुष्प अर्पित करके की। रविदास जयंती पर कीर्तन कर भंडारा लगाया गया। भाजपा नेता राजीव जैन ने कहा कि गुरु रविदास को संतों में शिरोमणि का दर्जा दिया गया है। ऐसे विरले संत सदैव पूजनीय रहेंगे, जिनकी शिक्षाएं व संदेश युगों-युगों तक मनुष्य का मार्गदर्शन करेंगे। राजीव जैन ने कहा कि संत रविदास ने आपसी सौहार्द व भाईचारे का संदेश देते हुए समाज को नई दिशा देने का काम किया। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण जीवन सदाचार, सादगी व कर्मयोग का संदेश देता है। अगर हमारी आत्मा व हृदय शुद्ध है तो हम पूरी तरह से पवित्र है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों का आह्वान किया कि हम संत रविदास के बताए मार्ग का अनुसरण करते हुए सद्भाव व भाईचारे को और मजबूत बनाने का संकल्प लें। महापुरुषों व संत गुरुओं ने भी हमें यही शिक्षा दी है कि हमें अच्छे कर्म करके जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में श्री गुरु रविदास सभा के पदाधिकारियों सहित काफी लोगों ने भाग लिया। वहीं खरखौदा के रोहतक मार्ग पर गुरु रविदास जयंती कीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा लगाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें