सोनीपत में हवा का प्रवाह तेज होने से आसमान में छाई स्मॉग की चादर कम हुई है। जिससे जिले में वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में आ गया है। दो दिन पहले तक तक यह बहुत खराब स्थिति में बना हुआ था। एक्यूआई कम होने से सांस के मरीजों को भी राहत मिली है। ग्रैप-4 लागू रहने से नगर निगम की तरफ से लगातार पानी का छिडक़ाव किया जा रहा है।