फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर लगाया स्वास्थ्य जांच शिविर

सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज के जन्मदिन पर रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करना रहा। दस चिकित्सकों की टीम ने लोगों के स्वास्थ्य जांच की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में लोगों के रक्तचाप, मधुमेह के साथ पूरे शरीर की जांच की गई। चिकित्सकों ने लोगों को परामर्श देने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाने व संतुलित आहार के महत्व से अवगत कराया। शिविर के दौरान चार पंजीकरण काउंटर लगाए गए व 276 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर में संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन से जुड़े काफी अनुयायी मौजूद रहे। संत निरंकारी मंडल, सोनीपत के मुखी रोशनलाल डावर ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर वीरवार को सोनीपत सहित भारत के सभी निरंकारी भवनों में लगाया गया। संत निरंकारी मिशन समय-समय पर सेवा कार्यों के लिए समर्पित है। सेवादल के संचालक सूरज प्रकाश ने बताया कि यह सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज की शिक्षाओं के अनुरूप सेवा, समर्पण व मानवता की भावना को आगे बढ़ाने का प्रयास है। शिविर में डॉ. ईश्वर, डॉ. सरिता, डॉ. नरेंद्र, राजन गिल व सुनील सहित 12 सेवादारों ने अपनी सेवाएं दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें