फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कई घंटे बारिश की वजह से शहर में भर में जलभराव, बस स्टैंड चारों तरफ से पानी से घिरा

रविवार को सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। आसमान में काले बादल छाने के बाद मौसम पूरी तरह से बदल गया। तेज बारिश की वजह से थोड़ी ही देर में सड़कों पर नदी की तरह पानी की लहरें दिखाई देने लगीं। जिसकी वजह से यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हुई है। सोनीपत में सुबह तेज बारिश के बाद सड़कें तालाब की तरह दिख रहीं थीं। हालत यह थी कि पानी की वजह से सड़क से गुजरते कई वाहन बीच में ही बंद हो गए उन्हें घसीटते हुए लोग नजर आए। बाजार में दुकानों के भीतर बारिश का पानी भर रहा था। शहर में सभी सड़कों पर तीन से चार फीट पानी बह रहा था। सबसे बुरी हालत बस स्टैंड की देखने को मिली। लगातार हो रही बारिश से वाहन चालकों को भारी परेशानी हुई। जनजीवन भी तेज बारिश की वजह से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिन बारिश का अलर्ट जारी किया है। आम जनजीवन के साथ किसानों को भी अब बारिश अखर रही है। खेतों में भारी नुकसान हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें