फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता : 35 किलो में गन्नौर के कुश व 38 किलो में सोनीपत के योगित विजयी

सोनीपत। गांव लड़सौली स्थित गुरु हनुमान व्यायामशाला में शनिवार को अंडर-14 जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से आए करीब 70 पहलवानों ने दमखम दिखाया। पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन तकनीक, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, अभिभावक और ग्रामीण भी मौजूद रहे।अंतरराष्ट्रीय भारत केसरी पहलवान नवीन मोर ने बताया कि प्रतियोगिता के विभिन्न भार वर्गों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीते। 35 किलो भार वर्ग में गन्नौर के कुश ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सोनीपत के देव उपविजेता रहे। 38 किलो भार वर्ग में सोनीपत के योगित ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि कथूरा के कैलाश दूसरे स्थान पर रहे। 48 किलोग्राम भार वर्ग में गन्नौर के हन्नी ने अपने सभी मुकाबले जीतकर प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया। इस वर्ग में खरखौदा के हिमांशु को दूसरा स्थान मिला। 68 किलो भार वर्ग में सोनीपत के पुनीत ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया, जबकि यश दूसरे स्थान पर रहे। 75 किलो भार वर्ग में गन्नौर के शिवम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। इस वर्ग में सोनीपत के वंश को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता के दौरान मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया। विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें