फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में आर्य परिवार मंगल मिलन समारोह के दौरान झूमे श्रद्धालु

आर्य समाज सेक्टर-14 के तत्वावधान में समस्त वैदिक संस्थानों की ओर से आर्य परिवार मंगल मिलन समारोह का आयोजित किया गया। इस शुभारंभ आचार्य संदीप दर्शनाचार्य के ब्रह्मत्व में यज्ञ से किया। इस दौरान होली के महत्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान चंद्रभान, सार्थक, अंजना, अनुष्का, आद्या, विभूति, अथर्व, श्रेयस तलवार ने प्रस्तुति दी। जिससे श्रद्धालु भाव विभोर होकर झूमने लगे। महात्मा वेद मुनि वानप्रस्थी ने आशीर्वाद प्रदान किया। यह कार्यक्रम संस्था प्रधान रविंद्र कुमार आर्य की अध्यक्षता आयोजित किया गया। इसका संचालन महासचिव रविन्द्र कुकरेजा की ओर से किया गया। इसमें अरुण बंसल, सुरेंद्र मदान, मोनिका मदान, जितेंद्र कामरा, कंचन कामरा और अनुज छाबड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। इस दौरान ईश्वर दयाल शर्मा , दीपक तलवार, हरिचंद स्नेही, पूनम भुटानी, भगत सिंह, दीक्षा आर्य, रमेश आर्य, जितेंद्र मलिक, संतोष खुराना भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें