सोनीपत में स्मॉग के कारण लगातार छठे दिन भी यातायात बाधित रहा। रेलवे पटरियों पर ट्रेनों व हाइवे पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगे। ऐसे में दिल्ली सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेन संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस 5:40 घंटे की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंची। वहीं ट्रेन संख्या 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े 3 घंटे की देरी से चली।