फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में 3455 छात्राओं को प्रदान की डिग्रियां, 88 छात्राओं को मिला स्वर्ण पदक

गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां में सोमवार को चतुर्थ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष ने 3455 छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की। इनमें 196 पीएचडी शोधार्थी, 2215 स्नातक (यूजी) छात्राएं तथा 1044 स्नातकोत्तर (पीजी) छात्राएं शामिल रही। इसके अतिरिक्त, विभिन्न शैक्षणिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 88 छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांढा ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। यह उनके वर्षों के परिश्रम, लगन और शैक्षणिक उपलब्धियों का प्रतीक है। केंद्र और प्रदेश सरकार स्कूल से यूनिवर्सिटी तक शिक्षा को रोजगार परक बनाने का काम कर रही है। शिक्षा प्राप्त कर युवा को विश्व पटल तक पहचान बना सकते हैं। कैबिनेट मंत्री डॉक्टर अरविंद शर्मा ने कहा कि दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी के लिए गौरव का पल होता है। बीपीएस महिला यूनिवर्सिटी ने बेटियों के लिए शिक्षा के सपने को साकार करने का काम किया है। राज्यपाल प्रोफेसर आसीम घोष ने कहा कि दीक्षांत सम में डिग्रियां प्राप्त कर छात्राएं विश्व पटल पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का काम करें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें