फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: सीएम सैनी विकास रैली के लिए पहुंचे खरखौदा, मंत्री अरविंद शर्मा ने गोहाना को जिला बनाने की उठाई मांग

शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Dec 2025 02:51 PM IST

सोनीपत के खरखौदा मेंअनाज मंडी में आयोजित विकास रैली में शिरकत करने के लिए सीएम नायब सैनी पहुंच गए हैं। उन्होंने हेल्थ सब सेंटर सोहटी और थाना कलां का उद्घाटन किया। विकास रैली में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि खरखोदा और गोहाना विधानसभा क्षेत्रों ने भाजपा की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इन दोनों सीटों ने पार्टी के एजेंडा को मजबूती प्रदान की और हरियाणा में भाजपा की लगातार तीसरी सरकार बनाने में अहम योगदान दिया। कांग्रेस पर बोला हमला डॉ. शर्मा ने कांग्रेस की कार्यशैली पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में कई प्रस्ताव तो रखे, लेकिन जब बहस का समय आया तो विधायक सदन छोड़कर भाग गए। लोकसभा चुनाव में भाजपा को पांच सीटें मिलने पर कांग्रेस चुप रही, लेकिन विधानसभा चुनाव में हार के बाद वोट चोरी के झूठे आरोप लगा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने की कोशिश कर रही है। गोहानो को जिला बनाने की मांग रैली में डॉ. अरविंद शर्मा ने हरियाणा सरकार की विभिन्न परियोजनाओं और विकास कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। गोहाना को जिला बनाने की लंबे समय से चली आ रही मांग पर डॉ. शर्मा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से प्रार्थना की कि गोहाना को जिला घोषित किया जाए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गोहाना जिला बनता है तो खरखौदा को इसमें शामिल नहीं किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें