फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जय नारों के साथ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की हुई शुरुआत

कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने भारत माता की जय के नारों के साथ जिला परिषद हॉल से जिला में हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक में देशभक्ति के अलख जगाने व एकता का संदेश देने के लिए 15 अगस्त तक देश में यह अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह सभी अपने घरों पर तिरंगा फहराएं। उपायुक्त सुशील सारवान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान 2 अगस्त से 15 अगस्त तक जिले में बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। यह अभियान पूरे राज्य में तीन चरणों में आयोजित किया जाएगा। पहला चरण 2 से 8 अगस्त, दूसरा चरण 8 से 12 अगस्त व तीसरा चरण 12 से 15 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त ने बताया कि इस अभियान के तहत जिले में जन-जागरूकता रैलियां, झंडारोहण, बाइक/साइकिल रैलियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम, प्रतियोगिताएं, जनसंपर्क गतिविधियाँ एवं डिजिटल भागीदारी कार्यक्रम किए जाएंगे। इनमें शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, एनजीओ, खेल जगत के लोगों, ‘माय भारत’ के स्वयंसेवकों, एनएसएस, एनसीसी, आरडब्ल्यूए व आमजन की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस वर्ष अभियान में कुछ नई गतिविधियां भी जोड़ी गई हैं, जैसे ‘तिरंगा राखी निर्माण’, ‘जवानों व पुलिसकर्मियों को पत्र लेखन’, ‘हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता’, तथा ‘तिरंगा रंगों में लाइटिंग’ आदि।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें