फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में मुनमुन गार्डन में युवक और महिला का शव फंदे से लटके मिला

सोनीपत के राठधाना रोड स्थित मुनमुन गार्डन के एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक और एक महिला के शव फंदे पर लटके मिले हैं। दोनों के प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक युवक सुमेश मुनमुन गार्डन चलाता था और सोनीपत के वेस्ट रामनगर का रहने वाला था, जबकि महिला दिलशाना उर्फ रूबी गार्डन में खाना बनाने का काम करती थी और गांव बैंयापुर की निवासी थी। मौके से शराब की बोतल और अन्य सामान भी बरामद हुए हैं। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें