फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पीएम रैली की तैयारियों पर हुई चर्चा, कार्यकर्ताओं की लगी ड्यूटियां

शाहिल शर्मा Updated Tue, 07 Oct 2025 04:45 PM IST

सहकारिता व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा में नायब सरकार की पहली वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन सोनीपत में होने जा रहा है। इलाके का जन-जन और संगठन का एक-एक कार्यकर्ता इन ऐतिहासिक पलों के साक्षी बनेगा। पानीपत रोड पर मंगलवार को हुई भाजपा गोहाना की संगठनात्मक बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक पहुंचे। उन्होंने संत-महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित किए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत व संगठन के नेताओं की दूरदर्शी सोच की बदौलत प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में एक साल की प्रदेश सरकार ने हर वर्ग, हर समुदाय के उत्थान को लेकर बड़े कदम उठाए, जिससे कार्यकर्ताओं ही नहीं, जन-जन में सरकार की वर्षगांठ को लेकर जोश व उत्साह है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें