सोनीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, राजपुर में शुक्रवार को शिक्षा विभाग की ओर से खंड स्तरीय सांस्कृतिक उत्सव -2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 47 सरकारी स्कूलों के करीब 400 विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, सोलो डांस, रागनी और हरियाणवी नाटक स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि विधायक देवेंद्र कादियान ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान करती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह घणघस ने की। इस दौरान जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना, डाइट प्राचार्य सुजाता खत्री, डीपीसी कृष्णा खत्री, डिप्टी डीईओ सरिता मोर व बीआरसी आजाद सिंह दहिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।