फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा के गांव साहुवाला के पास तरबूज से भरा ट्रक पलटा, हाईवे पर वाहन चालकों को करना पड़ा परेशानी का सामना

सिरसा से डबवाली रोड पर साहुवाला के नजदीक एक तरबूज से भरा ट्रैक पलटने से हाईवे पर तरबूज ही तरबूज बिखर रहे। इस कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, ट्रक बिखने के बाद लोगों की मदद से ट्रक मालिक की सड़क के कुछ हिस्से से तरबूज हटाने का कार्य शुरू किया। इस दौरान लोगों ने डायल 112 को सूचित किया और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे। पुलिस की टीम ने हाईवे एथयोरिटी को सूचित किया और क्रेन की मदद से ट्रक को सड़क के एक साइड में करवाया। वहीं, पुलिस सूचना मिलने के बाद मामले की जांच में जुट गई है। इसी दौरान कार चालक, बाइक सवार व अन्य लोग सड़क पर बिखरे तरबूजों को लेकर वीडियो बनाते हुए नजर आए। हालांकि ट्रक पलटने के दौरान चालक व परिचालक को मामूली चोटें आई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें