फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा की अनाज मंडी में खरीद बंद, आढ़तियों ने उजाड़ में बनाए गोदाम

सिरसा में अनाज मंडी में धान की भरमार के चलते तीन दिनों के लिए खरीद बंद कर दी गई है। आढ़तियों ने मंडी की बंदी का फायदा उठाते हुए शहर के उजाड़ क्षेत्रों में रातों-रात गोदाम बना डाले हैं, जहां किसानों की फसल कम रेट और अधिक काट के साथ खरीदी जा रही है। इस समय मंडी में धान की फसल से रास्ते पूरी तरह बंद हो चुके हैं। खरीद बंद होते ही आढ़तियों ने किसानों से सीधी खरीद शुरू कर दी है और विभिन्न टैक्स बचाते हुए फसल सीधे मिल्स को बेची जा रही है। इसके अलावा, डबवाली रोड से रानियां रोड और इंडस्ट्रियल एरिया में आढ़तियों द्वारा गीला धान कम दाम पर खरीदा जा रहा है और सुखाकर ऊंचे दामों पर बेचने का धंधा किया जा रहा है। कई गोदाम दो-तीन दिनों में ही तैयार कर दिए गए हैं, जिनमें से कई उजाड़ क्षेत्रों में बनाए गए हैं। गेहूं की बुआई का समय निकट होने के कारण किसान धान बेचने के लिए मजबूर हैं। किसानों का कहना है कि मंडी में खरीद शुरू होने के बावजूद उन्हें उचित कीमत नहीं मिल रही है, जिससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें