शहर के मुख्य बाजारों से अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई करने के बाद नगर परिषद प्रशासन ने मुख्य रोड पूरी तरह से अतिक्रमण करने का निर्णय लिया हैं। जिनको लेकर लंबे समय से प्रशासन के पास शिकायतें आ रही थी। इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने बरनाला रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान सुबह के समय चलाया। अभियान के तहत दो ट्राली के करीब होर्डिंग , बैनर, खोखे आदि उठाए गए हैं। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध जताया और बहसबाजी की। ऐसे में अधिकारियों ने उन्हें स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकारी काम में बांधा पहुंचाने का काम आप लोग कर रहे हैं। इसके खिलाफ वे कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं। उन्हें मजबूर न करें कि पुलिस को बुलाना पड़े। इसके बाद दुकानदार पीछे हट गए और नगर परिषद टीम ने अपनी कार्रवाई जारी रखी।