गुरमीत राम रहीम की सच्चाई दुनिया के सामने लानेवाले पत्रकार राम चंदर छत्रपति के बेटे अंशुल छत्रपति ने राम रहीम को दी गई 20 साल की सजा पर खुशी और संतुष्टि जताई। हालांकि, अंशुल ने कहा कि राम रहीम पर लोगों को पंचकूला बुलाकर बवाल करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का भी मामला दर्ज होना चाहिए। साथ ही अंशुल ने कहा कि राम रहीम समाज का दुश्मन है और देश के लिए खतरा है।