पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गैंगवार की आशंका बढ़ गई है। तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात लारेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली, तभी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में सक्रिय कई गैंगों ने उसकी हत्या का बदला लेने के लिए लारेंस बिश्नोई गैंग को चेतावनी दी डाली।