एसडीएम विपिन कुमार ने कहा कि महम उपमंडल क्षेत्र में रसोई गैस (एलपीजी) की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है। सभी गैस एजेंसियों के पास सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तथा उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही गैस वितरण व्यवस्था की उपमंडल स्तर पर लगातार निगरानी भी की जा रही है।