फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: बुखार होने पर राष्ट्रीय पहलवान को फार्मासिस्ट ने दिया बेहोशी का इंजेक्शन, तीन दिन बाद आया होश

बुखार होने पर फार्मासिस्ट ने राष्ट्रीय स्तर के पहलवान राजस्थान के नीम का थाना जिले के गांव सिरोही निवासी अजय लांबा (21) को बेहोशी का इंजेक्शन लगा दिया। तीन दिन बाद पहलवान को होश आया। छह दिन बाद भी बोलने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस ने अजय के भाई विजय के बयान पर फार्मासिस्ट के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के नीमका थाना जिले के गांव सिरोनी निवासी अजय ने बताया उनका छोटा भाई विजय लांबा राजस्थान का राष्ट्रीय स्तर का पहलवान है। तीन बार जूनियर तो दो बार सीनियर वर्ग में राजस्थान की तरफ से राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले चुका है। डेढ़ साल से रोहतक की देव कॉलोनी स्थित मेहर सिंह अखाड़े में अभ्यास करता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें