फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: छात्र नेता को अदालत में पेश करेगी पुलिस, भ्रष्टाचार के विरोध में किया था प्रदर्शन

शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के विरोध प्रदर्शन के बाद भड़का मामला शांत नहीं हो रहा है। संगठन अध्यक्ष प्रदीप मोटा की गिरफ्तारी के बाद से विद्यार्थियों में रोष पनप रहा है। इधर, पुलिस आरोपी छात्र नेता को शनिवार दोपहर अदालत में पेश करेगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय प्रशासन के तानाशाही पूर्ण रवैया से नाराज विद्यार्थियों में रोष बना हुआ है। विवि में भ्रष्टाचार के विरोध में छात्र संगठन के आंदोलन के दौरान छात्र नेता को पुलिस ने शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार किया था। पुलिस प्रशासन आरोपी को अदालत में पेश करेगी। अदालत के निर्देश पर अगली कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि एमडीयू के विद्यार्थी शुक्रवार को रात 12 बजे तक रजिस्ट्रार के घर के बाहर धरने पर बैठे रहे। विवि में भ्रष्टाचार के विरोध में विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने संबंधित मामले में थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने छात्र नेता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें