लब्धि जैन के दीक्षा महोत्सव से पूर्व वीरवार सुबह को जैन स्थानक में से वैश्य कॉलेज रोड तक शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में गाजे-बाजे के साथ अनेक साधु संतों और परिवार जनों ने भाग लिया। जैन स्थानक में बुधवार को महंदी की रस्म निभाई गई। केसर रस्म के साथ शुरू हुई रस्म प्रक्रिया बुधवार शाम को संपन्न हुई। इसके साथ ही, वैश्य कॉलेज सभागार में आयोजित दीक्षा महोत्सव में जैन संत अभिषेक मुनि लब्धि को दीक्षा देंगे। जैन मुनि ने कहा कि दीक्षा के लिए लब्धि को प्रकृति ने चुना है।