फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: सरेआम शराब पीने पर पुलिस ने कराई उठक-बैठक

रोहतक। चुलियाणा गांव में सरेआम सड़क किनारे बैठकर शराब पी रहे सात युवकों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और सरेआम खरावड़ चौकी के सामने एक-दूसरे के कान पकड़वाकर उठक-बैठक करवाई। साथ ही चालान काटकर चेतावनी देकर छोड़ दिया। खरावड़ चौकी प्रभारी सन्नी ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस चुलियाणा-कारोर रोड पर पहुंची। गांव के सात युवक सड़क किनारे बैठकर शाम के समय शराब पी रहे थे। तुरंत पुलिस आरोपियों को पकड़ कर चौकी में लेकर आई। वहां पर चालान कर चेतावनी दी कि आगे सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन किया तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें