रोहतक पीजीआई के विजय पार्क में अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे अनुबंधित कर्मचारियों ने पुलिस ने हिरासत पर ले लिया है। वीरवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस प्रशासन ने हड़ताल स्थान पर लगे टैंटाें का देर शाम 5 बजे के बाद उखाड़ दिया था। वहीं, शुक्रवार की अल सुबह हड़ताल स्थल पर पहुंचे कर्मचारियों को हड़ताल पर न बैठने के लिए हिरासत में लिया गया। करीब पांच बसों में 200 से अधिक कर्मचारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद पुलिस लाइन में बैठाया गया है। यह कार्यवाही पुलिस बल ने डीएसपी गुलाब सिंह के नेतृत्व में की। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट डीआरओ कनब लाकड़ा मौजूद रहे।