फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक: पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड, डीजीपी ने दिया कार्रवाई के लिए भिवानी एसपी को एक सप्ताह का समय

हुमायूंपुर गांव के राष्ट्रीय स्तर के पैरा पावरलिफ्टर रोहित धनखड़ हत्याकांड में कार्रवाई न होने से नाराज धनखड़ खाप का एक प्रतिनिधिमंडल डीजीपी ओपी सिंह से पंचकूला में मंगलवार को मिला। डीजीपी ने आईजी रोहतक सिमरदीप सिंह व एसपी भिवानी सुमित कुमार को एक सप्ताह में कार्रवाई करने का समय दिया। साथ ही कहा कि पुलिस के आला अधिकारी मृतक की मां से मिलकर आएं। खाप के प्रतिनिधिमंडल में शामिल हुमायूंपुर निवासी दीपक धनखड़ ने बताया कि डीजीपी ओपी सिंह ने आईजी व एसपी से ऑनलाइन सबसे पहले से रोहित हत्याकांड में अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा मांगा। पूछा कि वारदात के इतने दिन बाद भी सभी आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुए। भिवानी एसपी सुमित ने कहा कि पुलिस ने कई बार आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है लेकिन आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहे हैं। डीजीपी ने कहा कि आरोपियों को एक सप्ताह में गिरफ्तार किया जाए। पीड़ित की मां से मिलकर आए अधिकारी, पंचायत में होगा निर्णय खाप प्रतिनिधिमंडल में शामिल दीपक धनखड़ ने मीडिया के सामने कहा कि डीजीपी ने आईजी से कहा है कि वे मृतक दीपक धनखड़ की मां से मिलकर आएं। बताकर आएं कि पुलिस परिवार के साथ है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एक सवाल के जवाब में खाप प्रतिनिधियों ने कहा कि अब डीजीपी से हुई बात का ब्यौरा धनखड़ खाप की पंचायत में रखेंगे। इसके बाद पंचायत निर्णय लेगी आगे आंदोलन करना है या नहीं। बाक्स भिवानी शादी समारोह में गया था रोहित धनखड़ परिजनों के मुताबिक रोहित धनखड़ 27 नवंबर को अपने दोस्त बौंद कलां निवासी जतिन के साथ शादी समारोह में रेवाड़ी खेड़ा गांव गया था। वहां बरातियों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि जब रोहित व जतिन वापस कार से लौट रहे थे तब तीन कारों में सवार होकर आए युवकों ने घेर लिया। जनित कार लेकर फरार हो गया। रोहित को हमलावरों ने पीट-पीट कर घायल कर दिया। दो दिन बाद रोहित ने पीजीआई में दम तोड़ दिया। भिवानी के सदर थाने में केस दर्ज है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें