फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाक चौबंद सुरक्षा के साथ नीट परीक्षार्थियों को मिला केंद्रों में प्रवेश

संवाद न्यूज एजेंसी रोहतक। नीट परीक्षा के लिए जिले के परीक्षा केंद्रों पर रविवार को चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए गए। 17 परीक्षा केंद्रों पर 5307 परीक्षार्थियों को सख्त जांच के बाद ही प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे तक विद्यार्थियों को केंद्रों में प्रवेश दिया गया जबकि विद्यार्थी शाम 5:20 बजे परीक्षा देकर बाहर लौटेंगे। नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने हर स्तर पर निगरानी रखी। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आईजी सिमरदीप सिंह, डीसी सचिन गुप्ता और एसपी गौरव राजपुरोहित ने शहर के कई केंद्रों का दौरा किया। डीएसपी स्तर के अधिकारी भी केंद्रों पर तैनात रहे। अधिकारियों ने सीसीटीवी, फ्रिस्किंग और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ की व्यवस्था को परखा। केंद्रों पर सुरक्षाकर्मियों ने हर परीक्षार्थी की मेटल डिटेक्टर से जांच की। परीक्षा में धातु की किसी भी वस्तु पर पूरी पाबंदी रही। कई छात्र-छात्राओं को कड़े, नाक की बाली, अंगूठी व अन्य आभूषण उतारने पड़े। छात्रों नाला भी खुलवाया गया। जूते-चप्पल और घड़ी भी जमा कराए गए। डीसी सचिन गुप्ता ने कहा कि परीक्षा निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराना प्राथमिकता है। आईजी सिमरदीप सिंह ने केंद्रों के बाहर धारा 163 के तहत भीड़ न लगाने की हिदायत दी। सख्त जांच से परीक्षार्थी परेशान दिखे लेकिन अभिभावकों ने सुरक्षा व्यवस्था की सराहना की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें