फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नगर निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

नगर पालिका कर्मचारी संघ के अपील पर मंगलवार को नगर निगम के कर्मचारियों ने आंबेडकर चौक लेकर सुभाष चौक तक उल्टा झाड़ू लेकर किया। इसके साथ ही सरकार से नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरी करने की मांग की। दोपहर सफाई कर्मचारी नगर निगम कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। दोपहर बाद करीब तीन बजे आंबेडकर चौक पर पहुंचे और सुभाष चौक तक हाथों में बैनर लेकर प्रदर्शन किया। उनकी मांगों को पूरा किया जाए। अप्रैल माह में सुखपुरा चौक के नजदीक नगर पालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक हुई थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने कहा था कि 7 अगस्त 2024 को सरकार व नगर पालिका कर्मचारी संघ के बीच समझौता हुआ था। इसके बाद सरकार ने अभी तक उन मांगों को पूरा नहीं किया, जिन पर सहमति बनी थी इसलिए नगर पालिका कर्मचारी संघ ने आंदोलन का निर्णय किया है। इसके तहत दो मई को काले झंडे लेकर प्रदेश स्तर पर नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषदों में प्रदर्शन किया गया। इसके साथ ही सरकार को मांग पत्र भेजा है। 13 व 14 मई को शहरों में उल्टा झाड़ू प्रदर्शन किया जाएग। 16 मई को एक दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल होगी। 20 मई को कर्मचारी मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें