फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा गांव मेरी शान: खिलाड़ियों, सैनिकों व राजनीतिक विरासत के लिए जाना जाता गांव मोखरा, पानी की समस्या है सबसे बड़ी परेशानी

खिलाड़ियों, सैनिकों व राजनीतिक विरासत से जाना जाने वाला गांव मोखरा के निवासी पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। हालत ऐसे हैं ग्रामीणों को अपनी जेब से एक टैंकर पर रोजाना 1000 से 1500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हर दिन गांव में 50 टैंकर पानी के पहुंचते हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा की सरकार में गांव को आदर्श गांव घोषित किया गया था। आज इस आदर्श गांव के लोगों को प्रशासन पीने का पानी तक नहीं दे पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें