फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोहतक में एचएसजीपीसी का चुनाव शुरू, 1575 मतदाता रोहतक से कर रहे मतदान

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी (एचएसजीपीसी) के चुनाव रविवार सुबह आठ बजे से ही शुरू हो गए। रोहतक जिले से कुल 1575 मतदाता पहली बार इसके लिए ईवीएम से मतदान किया। आम चुनाव की तरह ही इसमें नोटा का भी प्रावधान रखा गया है। गौड़ ब्राह्मण स्कूल और टिकाना के नजदीक स्थित गवर्नमेंट स्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया है। रोहतक जींद निर्वाचन क्षेत्र में आता है। ऐसे में जींद के सिख मतदाताओं का ही सबसे ज्यादा इस चुनाव पर प्रभाव रहेगा। रोहतक शहर से तीन प्रत्याशी मैदान मेंं हैं। रोहतक शहर से जगमोहन सिंह कोचर, जगजीत सिंह, हरविंद्र सिंह मैदान में हैं। वहीं जरनैल सिंह, गुरजिंदर सिंह जींद से हैंं। सचिव अमरीक सिंह ने बताया कि शाम 6:30 बजे परिणाम आ जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें