फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल के लिए अच्छा बजट मिलने की उम्मीद, रोहतक में खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम बोले...

गुरुग्राम के दौलताबाद में दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए खेल सुविधाएं विकसित की जा रही है। साथ ही प्रदेश में उत्तर भारत का मॉडल खेल भी तैयार किया जाएगा। रोहतक स्थित राजीव खेल परिसर में ढांचागत सुधार के लिए कुछ बजट पीडब्लयूडी को दिया जा चुका है। इसके अलावा भी सुधार का प्रयास किया जाएगा। यह कहना है खेल मंत्री गौरव गौतम का। वह मंगलवार को एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप के शुभारंभ पर पहुंचे थे। खेल मंत्री ने कहा कि भाजपा काल में सीमाएं मजबूत हुई हैं। पहले आतंकी आते थे। हमला करके चले जाते थे। इसके बाद दिल्ली से समझौते के आदेश आते थे। वर्तमान में ईंट का जवाब पत्थर से दिया जा रहा है। 2036 मिशन ओलंपिक विजय भव योजना शुरू की गई है। मुख्यमंत्री की ओर से पहले 20 करोड़ के बजट का प्रावधान किया गया है। आगेे भी खेल से जुड़ा अच्छा इफ्रास्ट्रक्चर हरियाणा में बनेगा। उन्होंने कहा कि एमडीयू में हो रही यह चैंपियनशिप समावेशी भारत व मानवीय मूल्यों का उत्सव है। इससे खिलाड़ी आत्मनिर्भर बनकर देश की मुख्यधारा में शामिल होंगे। प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक तिहाई पदक प्राप्त कर प्रदेश व देश का नाम रोशन किया है। पदक प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ोंं को 6 करोड़ रुपए स्वर्ण पदक, 4 करोड़ रूपए रजत पदक व 2.5 करोड़ रुपए कांस्य पदक विजेताओ को नकद प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि एक हजार करोड़ के आस-पास खेल के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किए है। इससे ज्यादा बजट इस बार मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें