पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल वीरवार को पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर पहुंचे और उनकी मां परमेश्वरी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा के अलावा दोपहर तक हिसार की सतरोड़ खाप, अहलावत खाप व गहलावत खाप के प्रतिनिधियों ने भी पूर्व वित्त मंत्री के आवास पर पहुंचकर शोक व्यक्त किया है। पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की मां 90 वर्षीय परमेश्वरी देवी का पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में देहांत हो गया था। अगले दिन उनका हिसार जिले में स्थित पैतृक गांव खांडा-खेड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। वे दिल्ली के कापसहेड़ा स्थित फार्म हाउस में पूर्व वित्तमंत्री के बड़े भाई कैप्टन रूद्रसेन के पास रह रही थी।