राजीव गांधी विद्युत भवन में बिजली निगम की ओर से मंगलवार को बिजली अदालत आयोजित की गई। सर्कल के कार्यकारी अभियंता कार्यालय में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारे के लिए सुनवाई सुबह 11 से शुरू हुई। इस दौरान करीब तीन बिजली उपभोक्ताओं ने गलत बिल व खेतों के कनेक्शन सम्बंधी शिकायत दी। दोपहर 12:30 बजे तक करीब दो उपभोक्ताओं ने अपनी बिल संबंधी समस्या बिजली अदालत कमेटी के सदस्य अधीक्षक अभियंता मनिंदर कादियान के समक्ष रखी।