फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शुभारंभ

हरियाणा में दिव्यांग बच्चों के लिए स्टेडियम बनाया जाएगा। इसमें उनके लिए आवास सुविधा भी होगी। स्पेशल ओलंपिक केवल प्रतिस्पर्धा तक सीमित नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुगम्य भारत सोच का अनुसरण करते यह कदम उठाया जा रहा है। यह कहना है मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का। वह मंगलवार को एमडीयू में स्पेशल ओलंपिक भारत एथलेटिक्स नेशनल चैंपियनशिप का शुभारंभ करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने स्पेशल ओलंपिक भारत को 31 लाख रुपये व खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने 21 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने देश के 26 राज्यों से आए 500 स्पेशल बच्चों का हरियाणा पहुंचने पर जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि स्पेशल ओलंपिक प्रशिक्षण, सहभागिता, आत्मविश्वास व आजीवन विकास का महत्व देता है। ये खिलाड़ी चुनौतियों को पार करते हुए समाज को संदेश दे रहे हैं कि अवसर, प्रशिक्षण व विश्वास मिलने पर हर व्यक्ति असाधारण बन सकता है। इस ओलंपिक में मैदान पर दौड़ते, कूदते और जीत के लिए संघर्ष करते खिलाड़ी हमें यह सिखाते हैं कि सीमाएं शरीर की नहीं होती है बल्कि सोच में होती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें