राम रहीम के खिलाफ अपने 400 समर्थकों को बधिया करने के मामले की पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर चल रही सीबीआई जांच जल्द पूरी होने वाली है। इस मामले में तमाम पीड़ितों के बयान सीबीआई ले चुकी है। आरोप है कि राम रहीम अपने भक्तों को बधिया करने के बाद उन्हें अपनी खास सेना में भर्ती करता था। इन खास भक्तों को ही अदालत के फैसले के बाद हिंसा फैलाने का निर्देश दिया गया था।