फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में किसान आंदोलन की तैयारी

रेवाड़ी। अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेड डील को लेकर किसानों ने विरोध की तैयारी शुरू कर दी है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के विभिन्न किसान संगठनों के प्रतिनिधि और नेता भाग लेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि यदि भारत सरकार और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील किसानों के हितों के खिलाफ रही तो देशभर में बड़ा किसान आंदोलन किया जाएगा। किसानों ने आशंका जताई है कि ऐसी नीतियों से कृषि क्षेत्र और किसानों की आय पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। बैठक में भाग लेने के लिए बावल क्षेत्र से किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली पहुंचेगा। इसमें प्रदेश सचिव रामकिशन महलावत, महेंद्र ककरावत, पूर्व महेंद्र थानेदार, भजनलाल खटाना और अतर सिंह नेहरा शामिल रहेंगे। किसान नेताओं ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक में देशभर के संगठनों के सुझाव लिए जाएंगे और किसानों के हितों की रक्षा के लिए आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों और समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष करता रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें