फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में बिजली कट से परेशान लोगों ने लगाया जाम, पुलिस ने अभद्रता का लगाया आरोप

वार्ड नंबर 9 में घंटों से बिजली फाल्ट ठीक न होने से नाराज लोगों ने मंगलवार को सड़क पर जाम लगा दिया। इस दौरान जाम में पुलिस की गाड़ी फंस गई, जिसे निकालने को लेकर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस हो गई। हालात तब और बिगड़ गए जब पुलिस ने जाम लगा रहे कुछ युवाओं पर पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए उन्हें थाने में ले आए। गुस्साए लोग बावल पुलिस स्टेशन पहुंच गए और पुलिस पर गुंडागर्दी के आरोप लगाए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पुलिस ने युवाओं के साथ गलत किया है। जानबूझकर ऐसा किया गया है।सूचना मिलने पर डीएसपी सुरेंद्र श्योराण बावल पुलिस स्टेशन पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें