फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में पानी की किल्लत पर भड़के लोग, जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन

गन्नौर शहर की शास्त्री कॉलोनी में पेयजल किल्लत से परेशान लोगों का गुस्सा शुक्रवार सुबह फूट पड़ा। नाराज लोगों ने सुबह करीब 8 बजे जन स्वास्थ्य विभाग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी सुमित लंबू, राकेश, पूनम समेत अन्य लोगों का आरोप था कि विभागीय लापरवाही के कारण काॅलोनी में कई दिन से पानी नहीं आ रहा है। शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द पानी की आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को निलंबित करने की भी मांग की। इस पर अधिकारियों ने लोगों को जल्द पानी की किल्लत दूर करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें