फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिला-जुला देखने को मिला असर

जिले में राष्ट्रव्यापी हड़ताल का मिलाजुला असर देखने को मिला। रोडवेज सांझा मोर्चा के पदाधिकारी हड़ताल पर बैठे हुए थे। अन्य यूनियन ने दूरी बनाई रखी। वहीं, हरियाणा बैंक एंप्लॉय फेडरेशन भी हड़ताल पर रहा। बस स्टैंड पर पुलिस का पहरा भी दिखा। लघु सचिवालय के बाहर भी पुलिस की टीम मौजूद रही। जिले भर में सैकड़ों कर्मचारी हड़ताल पर रहे। सामान्य दिनों की तरह ही रोडवेज बसें चलती दिखाई दीं। रोडवेज यूनियनें केवल धरना-प्रदर्शन तक सीमित रहीं। सरकारी विभागों में कार्यरत सभी कर्मचारी हड़ताल पर नहीं रहे और सरकारी कार्यालयों में हड़ताल का अधिक असर देखने को नहीं मिला। बस स्टैंड, बिजली कार्यालय सहित अनेक विभागों में कार्य संचालित रहा। डिपो से सभी लंबे व छोटे रूटों पर बसों का संचालन सुचारू रूप से बना रहा। वहीं, बिजली कार्यालय में भी बिजली बिल जमा करवाने, बिजली आपूर्ति को बहाल रखने हेतु कार्य सुचारू रूप से जारी रहा। हड़ताल के कारण बस स्टैंड पर अन्य डिपों की बसों का संचालन कम रहा। करीब 20 प्रतिशत बसें कम चली हैं। लंबे रूट पर बसों का संचालन कुछ हद तक प्रभावित रहे। कुछ रूट पर बसों के फेरों की संख्या को बढ़ाया गया। कई लोग तो इस वजह से यात्रा करने के लिए नहीं पहुंचे कि हड़ताल की वजह से बस नहीं चलेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें