फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा तस्करों की जगह जेल में, युवा शिक्षा और खेलों पर दें ध्यान: IGP ओम प्रकाश

रेवाड़ी में अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस और नशा मुक्त रेवाड़ी पखवाड़ा के तहत बुधवार को केएलपी कॉलेज में पुलिस की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आईजीपी साउथ रेंज ओम प्रकाश नरवाल मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान विद्यार्थियों और नागरिकों को जिंदगी को हां, नशे को ना की शपथ दिलाई गई। आईजीपी ओम प्रकाश नरवाल ने युवाओं से शिक्षा और खेलों की ओर ध्यान देने का आह्वान करते हुए कहा कि नशा तस्करों की असली जगह जेल है। उन्होंने आमजन से नशा कारोबारियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि नशा मुक्त अभियान के तहत पिछले एक वर्ष में 525 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर 2 लाख से अधिक लोगों को जागरूक किया गया है। साथ ही 90 से अधिक नशा पीड़ितों का उपचार करवाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ा गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें